नवगछिया : लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीएलआर परमानंद साह, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के अलावे अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों से उन्होंने समीक्षा की। बैठक में एसडीओ ने सभी बीडीओ को अनुमंडल के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Total Downloads: 100
उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र का निरीक्षण कर जिस बूथ पर मात्र एक शौचालय है उस उस बूथ पर एक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि जिस बूथ पर 20 से अधिक दिव्यांग मतदाता है। उस बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने पहुंचाने की व्यवस्था होगी। इस संबंध में बीडीओ को बूथ को चिन्हित करते हुए एक नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने और दिव्यांग मतदाताओं को लाने और पहुंचाने की व्यवस्था के लिए वाहन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्र में किस बूथ पर कितने दिव्यांग मतदाता है उनकी सूची भी 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने सभी बीडीओ को चुनाव में कितने वाहन की आवश्यकता पड़ेगी।

इसका आकलन कर इसकी रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों के बीच नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में मतदान सामग्री का वितरण किया गया जाएगा। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में मधुसूदन उच्च विद्यालय में मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। एसडीओ ने सभी बीडीओ के मतदान केंद्रो पर मतदान केंद्र का नाम लिखवाने का निर्देश दिया। नए मतदाता को कैम्प लगाकर एपिक कार्ड का वितरण करने का निर्देश भी बीडीओ को दिया गया।
एसडीओ ने बताया कि चुनाव के दौरान दस मतदान केंद्रो पर वेबकास्ट की व्यवस्था रहेगी। इसको लेकर बूथ को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सभी बीडीओ सीओ व थानाध्यक्षों को पारा मिलिट्री कैम्प स्थल का पुनः निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ ने कहा कि सभी पदाधिकारी दोनों विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित किए गए भेनरेवल बूथ का निरीक्षण करेंगे। बूथ के निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से जानकारी लेने एवं मतदाता द्वारा किसी प्रकार को परेशानी बताए जाने पर इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

