नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच कुरसेला बखरी स्टेशन के पास ट्रैक पर शुक्रवार को युवक का शव नवगछिया जीआरपी ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान कटिहार जिले के लाभगंज मिल्की निवासी अरुण मंडल 35 वर्ष पिता स्व रसिक मंडल के रूप में की गई है। युवक का शव रेलवे ट्रेक पर क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था। सिर धड़ से अलग था।

रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के सौप दिया। जीआरपी प्रभारी शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया की युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

वहीं परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक के बहनोई लालबहादुर मंडल ने कहा कि किसी ने पहले उसकी हत्या कर दी और उसे बाद दुर्घटना में तब्दील करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। जीआरपी जांच में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *