नवगछिया : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चुनाव में अपराधी अपने मंसूबों में सफल न हो इसको लेकर नवगछिया एसपी निधि रानी खुद हर गतिविधियों पर निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में पुलिस जिला के सात अपराधियों को नवगछिया उपकारा से अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया है।
Total Downloads: 100
जेल में बंद कुख्यात जितेन्द्र कुमार गौतम उर्फ गुड्डू सिंह, अरविंद यादव, प्रभाष यादव, अनिल यादव, संजीव यादव उर्फ मोती यादव को नवगछिया उपकारा से केंद्रीय कारा भागलपुर स्थानांतरण किया गया है।

वहीं कुख्यात कुमोदी यादव और मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह को नवगछिया उपकारा से केंद्रीय कारा बक्सर के लिए स्थानांतरण किया गया। एसपी ने बताया कि चुनाव को किसी भी प्रकार से प्रभावित न कर सके इसको लेकर जिले के 50 अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई की गई है।

