भागलपुर : दो भाइयो संग मिलकर कथित प्रेमिका ने शुक्रवार की रात दियारा के कुख्यात मंटू मंडल उर्फ मंटा काे गोलियों से भून डाला। मंटा को चार गोली मारी गई। उसकी लाश शनिवार सुबह बैरिया में सड़क किनारे बगीचे में फेंकी मिली। मंटा हाल ही में आरती हत्याकांड में जेल से जमानत पर बाहर अाया था। पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका निर्मला देवी काे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दाेनाें भाइयो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मंटा के भाई विकास मंडल की तहरीर पर निर्मला व उसके दाे भाइयाें पर नाथनगर थाना में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मो. जनीफुद्दीन ने बताया कि मंटा को एक गोली बाएं छाती में, दो गोली दाहिने गाल में, एक गोली दाएं बांह में लगी। विकास ने बताया कि मंटू ने मां से कहा था कि थोड़ी देर में आते हैं, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने बैरिया आम बगीचे में उसकी लाश देखी। लाश के पास निर्मला राे रही थी। पुलिस के पहुंचने पर उसने बताया कि मंटू की हत्या कर अपराधियों ने लाश फेंक दी।

प्रेमिका के घर हुई हत्या

पुलिस ने जब निर्मला के घर की जांच की ताे सारा राज खुल गया। मंटू की हत्या निर्मला के घर में ही की गई थी। शव को ठिकाना लगाने के लिए बगीचे में फेंका गया था। निर्मला के घर में टाट की दीवार पर खूने के निशान मिले। हालांकि निर्मला ने साक्ष्य को छुपाने के लिए घर काे मिट्टी व गाेबर से लीप दिया था, ताकि किसी काे पता न चले

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *