हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को एनडीए की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विपक्ष अस्तित्व बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। विपक्ष के नेताओं को दर्द कुछ है और बयां कुछ करते हैं। विपक्षी नेता यह प्रचार करते हैं कि मोदी आएगा तो संवैधानिक संस्थाएं खत्म हो जाएंगी, देश में चुनाव ही समाप्त हो जाएगा। मोदी आरक्षण खत्म कर देगा। जबकि मोदी डॉ. आंबेडकर की आरक्षण व्यवस्था को ताकत से लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी आएगा तो रक्षा सौदे में दलाली बंद हो जाएगी, जाति और धर्म की राजनीति बंद हो जाएगी, वंशवाद के दिन लद जाएंगे। टुकड़े-टुकड़े गैंग टुकड़ों में बिखर जाएगा।

करीब 29 मिनट के भाषण में मोदी ने देश की सुरक्षा और विकास की गति को और बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। कहा, सरकार में वापस आने पर राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। जीएसटी (वस्तु और सेवा कर) के दायरे में आने वाले व्यापारियों को दस लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ और छोटे व्यापारियों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। 60 वर्ष के बाद सभी किसानों को पेंशन मिलेगी। उन्होंने बिहार कीे जनता से सवाल पूछा कि आप वीर जवानों के साथ हैं या नक्सल और आतंकियों के साथ। पाक से पैसा और मदद लेने वालों और भ्रष्टाचारियों को जेल में डाला जाएगा। भरोसा जताया कि 23 मई के बाद मोदी की ही सरकार बनेगी। सभा की समाप्ति के पूर्वं मोदी ने भागलपुर के जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल, बांका के जदयू प्रत्याशी गिरधारी यादव और मुंगेर के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए लोगों से वोट मांगा।

इन्होंने भी किया सभा को संबोधित: #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, #उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, #केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, #इंजीनियर शैलेंद्र, #अमन कुमार, #सम्राट चौधरी, #डॉ. एनके यादव, #अनिल यादव, #पिंकी कुशवाहा, #विभूति गोस्वामी और #अमर कुशवाहा।

भागलपुर में गुरुवार को चुनावी जनसभा में लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भूपेंद्र यादव, अश्विनी चौबे (दाएं), केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (दोनों बाएं) ’ जागरण

’>>प्रधानमंत्री ने भागलपुर में एनडीए की विजय संकल्प रैली में कहा, अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा विपक्ष

’>>बनाया जाएगा राष्ट्रीय व्यापार आयोग, जीएसटी के दायरे में आने वाले व्यापारियों को मिलेगा दस लाख के दुर्घटना बीमा का लाभ

किसानों की स्थिति सुधरी

मोदी ने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीतिक रिश्ते बहुत ने बनाए, इसके बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। चौकीदार ने उनके लिए बड़े और ठोस कदम उठाए। फसलों की बीमा और पीएम किसान सम्मान योजना प्रारंभ किया। एक करोड़ 60 लाख किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

अब डर-डरकर जी रहा है पाकिस्तान

मोदी ने कहा कि आतंकवादियों की धमकियों पर कांग्रेस सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई करती थी। हमने उनके घर में घुसकर मारा। 130 करोड़ लोग कार्रवाई के लिए छटपटा रहे थे, इसलिए हमने बंदिश तोड़ दी। अब पाकिस्तान डर-डर कर जी रहा है। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए भागलपुर के शहीद रतन ठाकुर के बलिदान की भी चर्चा की। कहा, एनडीए की नीति आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटना और जवानों को कार्रवाई के लिए छूट देने की है।

तेजी से विकास कर रहा भागलपुर

पीएम ने कहा कि भागलपुर के लिए सिटी गैस वितरण व्यवस्था पर काम चल रहा है जिसके तहत घरों के चूल्हे तक पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाई जाएगी। यहां गाड़ियां सस्ती गैस सीएनजी से चलेगी। कोलकाता से बनारस तक जलमार्ग पर काम चल रहा है। इस मार्ग से माल ढुलाई सस्ता होगा। कांग्रेस के राज में गंगा सफाई में पैसे बहा दिए गए, लेकिन गंगा साफ नहीं हुई।

लाल बत्ती का रौब खत्म कर गरीबों के घर जलाई सफेद बत्ती

मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ही नामुमकिन को मुमकिन कर सकती है। पिछले पांच वर्षों में हमने ऐसे-ऐसे काम किए, जो पहले कोई सोच नहीं सकता था। 70 साल तक लाल बत्ती के रौब को खत्म कर गरीबों के घरों में सफेद बत्ती (बिजली) जलाई। खुद को कभी चौकीदार तथा प्रधान सेवक बताते हुए कहा कि पांच वर्षों में चूल्हा और चौका का ध्यान रखा। गांव-गांव की सड़कों को चकाचक करने का बीड़ा उठाया है। बड़े अस्पतालों में सिर्फ अमीर ही इलाज के लिए पहुंचते थे। अब सरकार की योजना से गरीब भी ‘आयुष्मान’ हो रहे हैं। उनके लिए पांच लाख तक की मुफ्त में इलाज की व्यवस्था की गई है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की कुछ पंक्तियों का उदाहरण देकर कहा कि आयुष्मान भारत योजना का जन्म इसी दर्द से हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *