नवगछिया : नवगछिया स्टेशन परिसर में आरक्षण कार्यालय के पास से मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। इस संबंध में नवगछिया बाजार निवासी मुकेश चिरानिया जीआरपी थाना नवगछिया में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि घर से बाइक से टिकट बनाने आया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
टिकट बनाने आरक्षण काउटर पर गया था। टिकट बनाकर वापस आया तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं थी। बाइक डार्क ब्लू रंग की हीरो पैशन एक्स प्रो मोटरसाइकिल थी। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

