कटिहार. कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बिहार के कटिहार में एक सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम अगर इकट्ठे होकर वोट डाले तो मोदी निपट जाएंगे। सिद्धू ने आरोप लगाया कि भाजपा ओवैसी जैसे लोगों को यहां लाकर मुस्लिमों का वोट बांट रही है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होकर भी यहां पर मुसलमान बहुसंख्यक हैं। मुस्लिम एकजुट होकर तारिक को वोट देंगे तो उन्हें कोई नहीं हरा सकता है। सिद्धू ने मंगलवार को बारसोई में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

‘आए थे गंगा के लाल बनके और जाएंगे राफेल के दलाल बनके’
सिद्धू ने राफेल डील और गंगा सफाई अभियान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि वो आए थे गंगा के लाल बनके और जाएंगे राफेल के दलाल बनके। सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 500 करोड़ रुपए में एक राफेल का सौदा किया था। लेकिन मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए 1500 करोड़ में सौदा किया।

मोदी को बताया सबसे झूठा प्रधानमंत्री
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को सबसे झूठा प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने तो कई वादे किए लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। न किसानों को फसल का दाम मिला न बेरोजगारों को काम मिला। अगर किसी का विकास हुआ है तो सिर्फ अंबानी और अडानी का।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *