नवगछिया : स्टेशन के पश्चिमी केबिन से 100 मीटर आगे मंगलवार काे अप ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ था। बुधवार काे शव की पहचान तिनटंगा निवासी डबलू राम के 18 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में की गई। अखबाराें में छपी खबर के बाद युवक के नाना बिहपुर के मड़वा निवासी विलास रविदास समेत अन्य परिजन जीआरपी थाना पहुंचे। विलास रविदास ने शव की पहचान अपने नाती के रूप में की। परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि उत्तम बचपन से ही अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई करता था।
Total Downloads: 387
उसने 2017 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी। वह पढ़ने में तेज था इस बार वह जेपी काॅलेज से इंटर की परीक्षा दी थी, लेकिन फेल हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहता था। परिजन उसे फिर से परीक्षा देने के लिए उत्साहित करते थे। मंगलवार काे वह अपने पिता को दयालपुर स्थित चिमनी भट्ठा पर खाना देने गया था।

खाना देने के बाद पिता से जेपी काॅलेज जाने की बात कह कर वहां से निकला। शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन उसकी खाेजबीन में जुट गए। सुबह अखबार में खबर पढ़कर जब जीअारपी थाना पहुंचे अाैर उसकी पहचान की। उत्तम की माैत के बाद मां बुधो देवी, बहन रुचि कुमारी, भाई सुमन कुमार व बंधु कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था।

