भागलपुर : राणी सती दादी जी सेवा समिति की अाेर से चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में 11वां बसंत उत्सव कल मनाया जाएगा। पर सुबह 7:30 बजे राणी सती मंिर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से भी दादी भक्त कार्यक्रम में शरीक होंगे।

चुनिहारी टोला में होने वाले दो दिवसीय आयोजन में कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु के नृत्य-नाटिक और भजन संध्या में कलाकार शरीक होंगे। मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला ने बताया कि समिति की अाेर से आयोजन की तैयारी पूरी हाे गई है। 20 अप्रैल शनिवार और 21 अप्रैल रविवार को कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें भागलपुर शहर के अलावा नाथनगर, नवगछिया, बौंसी, कहलगांव सहित अन्य जगहों से दादी भक्त शरीक होंगे।

कलश शाेभायात्रा राणी सती मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गेां से गुजरते हुए राणी सती मंदिर पहुंचेगी। यहां महामंगल पाठ नृत्य-नाटिका के साथ होगा। इसमें दिल्ली के गायक अजय तुलस्यान, बेंगलुरु की प्रियंका भाग लेंगे। इसके अलावा कोलकाता के गायक विजय गर्ग, शीतल चाण्डक, अभिजीत कोहड़ा शाम चार बजे भजनों की प्रस्तुति देंेगे। आयोजन को सफल दादी जी सेवा समिति के सदस्य व अधिकारी लगे हुए हैं। आयोजन को लेकर दादीजी के भक्तों में उत्साह है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *