मतदान की तैयारियां पूरी

पटना : लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के तहत बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगड़िया में मंगलवार को अपराहन 4 बजे तक 50.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसी के साथ ही खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सिमरी बख्तियारपुर, अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्रों में 4 बजे मतदान समाप्त हो गया, जबकि बाकी अन्य जगह शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा एवं खगडिया में अपराह्न 4 बजे तक क्रमश: 48.50 प्रतिशत, 52.00 प्रतिशत, 53.00 प्रतिशत, 48.00 प्रतिशत एवं 53.00 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित सिमरी बख्तियारपुर, अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराहन 4 बजे समाप्त हो गया. जबकि इन संसदीय क्षेत्रों के बाकी अन्य विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा.

मतदान की तैयारियां पूरी

इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 89,09,263 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 46,55,306 पुरुष मतदाता, 42,44,284 महिला मतदाता, 225 थर्ड जेंडर तथा 9,448 सेवा मतदाता शामिल हैं. इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में बंद हो जायेगा. इनमें 5 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं.

बिहार के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक 45.88 फीसदी पड़े वोट. झंझारपुर में 43, सुपौल में 45, अररिया में 47, मधेपुरा में 43 और खगड़िया में 52 प्रतिशत पड़े वोट.

बिहार के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में दोहपर दो बजे तक 40.49 फीसदी पड़े वोट. झंझारपुर में 39.85, सुपौल में 41, अररिया में 42, मधेपुरा में 37 और खगड़िया में 43 प्रतिशत पड़े वोट.

बिहार के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में दोहपर एक बजे तक 33.78 फीसदी पड़े वोट. झंझारपुर में 31.25, सुपौल में 33, अररिया में 39, मधेपुरा में 30 और खगड़िया में 36 प्रतिशत पड़े वोट.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights