भागलपुर : लैलख ममलखा से कहलगांव के बीच 15 किलाेमीटर हुए दाेहरीकरण के काम में प्रीएनअाई का काम 29 अप्रैल से शुरू हाेगा। 29 अप्रैल से छह मई तक प्रीएनअाई का काम हाेगा। जबकि सात मई से 12 मई तक एनअाई का काम हाेगा। रेलवे बाेर्ड से इसकी अनुमति मिल गई है। मालदा डिविजन ने एनअाई के काम काे लेकर डेट भी तय कर दिया है।
Total Downloads: 198
इसकी जानकारी भागलपुर स्टेशन के रेलवे केे अफसराें काे भी दी गई है। करीब 14 दिन एनअाई का काम हाेगा। इसे लेकर भागलपुर व मालदा के बीच करीब अाधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनाें काे कैंसिल किया जाएगा। तथा अाधा दर्जन ट्रेनाें के टाइम टेबल में बदलाव किया जाएगा।

मालूम हाे कि लैलख से कहलगांव के बीच 15 किलाेमीटर में दाेहरीकरण का काम पूरा हाे गया है। िर्फ प्रीएन अाई व एनअाई का काम बाकी है। ये काम पूरा हाे जाने के बाद 14 मई से लैलख व कहलगांव के बीच दाेहरीरकण का काम पूरा हाे जाएगा। नई ट्रैक पर 14 मई से ट्रेनाें का परिचालन शुरू हाे जाएगा।

