नवगछिया : प्रखंड के नारायणपुर चौक से एनसीआर टीम व भवानीपुर पुलिस के सहयोग से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा ट्रक व बुलेट को चार लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया। एनसीआर टीम के जेनरेल डायरेक्टर त्रिलोकनाथ सिंह ने बताया कि पूर्णिया की ओर से ट्रक पर 581 किलो गांजा ट्रक (नं .पीबी 13 एआर 4066) पर लेकर खगड़िया जाने के क्रम में पीछा कर भवानीपुर थाना के सामने नारायणपुर चौक पर शनिवार की रात्रि में गिरफ्तार किया गया।

इसमें खगड़िया के मथाय निवासी मिथिलेश कुमार यादव का सामान था जो नवगछिया से ट्रक के साथ बुलेट पर पीछे-पीछे आ रहा था। ट्रक में चुकती निवासी मिलन यादव को ड्राइवर लूखबिंदर सिंह व सुखबिंदर प्रीत के साथ बैठा दिया था। ड्राइवर ने बताया कि एक खेप का तीन लाख रुपये देता था जो पहले एक बार मैंने पहुंचाया है। पकड़ने वाली टीम में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एनएस चौहान, भवानीपुर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस जवान शामिल थे।

बंगाल के रास्ते होती है गांजे की तस्करी

बंगाल के रास्ते एनएच 31 होकर गांजे की करोड़ों की तस्करी होती है। बिहार के अलावे यूपी के कई गांजा तस्कर इस कारोबार में लगे हुए हैं। नवगछिया पुलिस के अलावे नवगछिया जीआरपी ने अबतक गांजे की बड़ी खेप के साथ कई तस्करों को गिरपतार कर जेल भेजा है। नवगछिया जीआरपी ने हाल में ही गुप्त सूचना पर ट्रेन से तस्करी के लिए जाते छह बैगों में रखे गांजे को बरामद किया था जिसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। नवगछिया पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व गांजे के साथ तीन लोगों को गिरपतार किया था।

रंगरा पुलिस ने 2015 में करोड़ों के गांजे के साथ सहौरा के एक आदमी को गिरपतार किया था। नवगछिया के अजानी से भी तस्करी के लिए लायी गयी बड़ी संख्या में गांजा के खेप को पुलिस ने बरामद कर कारोबारी को जेल भेजा था। बंगाल से ट्रकों व विभिन्न वाहनों में छुपाकर समानों में नीचे रखकर, टायरों में भरकर गांजे तस्करी का खेल जोर-शोर से चल रहा है। इसमें जिलों के अलावे पड़ोसी राज्यों के तस्करों की मिलीभगत रहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *