नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड कार्यरत एक डाटा ऑपरेटर के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार भारती ने भवानीपुर थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर नगरपारा निवासी प्रभात कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, घटना 11 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। कुंदन कुमार भारती ने बताया कि वह नगरपारा दक्षिण पंचायत के आरटीपीएस काउंटर पर डाटा ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। कार्यालय बंद करने के समय प्रभात कुमार सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता जवाहर सिंह, उन्हें अपनी वृद्ध मां का वृद्धा पेंशन केवाईसी कराने के लिए कथित तौर पर जबरन अपने घर ले जाने का प्रयास करने लगा।

भारती के अनुसार, उन्होंने डिवाइस और सीएससी आईडी उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए घर पर केवाईसी करने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रभात कुमार सिंह ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और सरकारी दस्तावेजों को भी फाड़कर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

घटना के बाद कुंदन कुमार भारती ने भवानीपुर थाना में शिकायत देकर मामले की जांच और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने, मारपीट, धमकी और जातिसूचक अपमान के आरोप में कार्रवाई का अनुरोध किया है।

पुलिस की ओर से शिकायत की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *