नवगछिया : किसानों की फसल उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने का दावा करने वाली नवगछिया पुलिस को फसल लुटेरे लगातार चुनौती दे रहे हैं। पुलिस से मदद मांगने के बावजूद खेतों से किसानों की फसल अपराधी उखाड़ ले जा रहे हैं। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भयवश किसानों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। ताजा मामला बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर निवासी किसान निरंजन कुमार का सामने आया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निरंजन शर्मा के खेत से दबंग परवल की फसल जबरन तोड़कर ले गए। पिछले माह भी फसल लूट की घटना हुई थी, जिसकी प्राथमिकी किसान निरंजन शर्मा ने खरीक थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक खरीक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। लिहाजा, आरोपितों ने फिर से फसल लूट की घटना को अंजाम दिया।

किसान ने एक बार फिर खरीक थाने में आवेदन देकर फसल सहित जान-माल सुरक्षा की गुहार लगाई है। गत माह खरीक के तेलघी गांव में किसान राजीव राय और रामानंद राय के खेतों से भी दबंगों ने गेहूं की फसल को लूट लिया था। इस मामले में पुलिस का रवैया यह रहा कि लूट से पहले किसान फसल की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा था, लूट के बाद अब प्राथमिकी दर्ज करने के लिए गुहार लगा रहा है।

इससे पहले किसान रामानंद राय पर 13 मार्च को हमलावरों ने जान मारने की नीयत से गोलीबारी भी की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। वह अपने खेतों में लगी फसल की सुरक्षा के लिए गुहार लगा कर खरीक थाने से लौट रहा था। घटना की प्राथमिकी में गांव के ही लोगो को आरोपित किया गया था। लेकिन आज तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। किसान ने अपराधी और पुलिस गठजोड़ की शिकायत डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, भागलपुर आइजी और डीआइजी से की थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet