नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के बलहा गंगा घाट पर शनिवार को स्नान करने के दौरान गंगा नदी में मधेपुरा जिले के चौसा थाना घौसाई गांव निवासी विलास यादव की डूबने से मौत हो गयी। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ग्रामीणों ने भवानीपुर थानाध्यक्ष व सीओ रामजपी पासवान को फोन से सूचना दी।
Total Downloads: 116
मौके पर थानाध्यक्ष ने पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर किया। जानकारी के अनुसार घौसाई से 12 लोग एक साथ मजदूरी करने आये थे। बेहदगर्मी को लेकर स्नान करने के दौरान गंगा नदी पैर फिसलने से विलास डूब गया। मजदूर को डूबते देख गंगा किनारे लोगों ने शोर मचाया। तबतक वह पानी के अंदर चला गया था।

थानाध्यक्ष ने चौसा थाना के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पुलिस के साथ भेजा गया है। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाला मुआवजा दिया जाएगा। हादसे के बाद पहुंचे विलास के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

