थाना क्षेत्र के एनएच 31 खरीक स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को केला खेत में बदमाशों ने एक महिला का तेज धारदार हथियार से गला रेता दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान खरीक बाजार निवासी एक व्यक्ति की पत्नी के रूप में मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर गये जहां उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं। घायल महिला बोलने की स्थिति में नहीं रहने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ है। पुलिस भी उसके बयान के इंतजार में है। वहीं लोगों में यह चर्चा है कि घटना के पूर्व महिला के साथ छेड़छाड़ व बदमाशों द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला तीन दिन पूर्व ही घर से इसी प्रखंड के एक गांव स्थित मायके जाने की बात कहकर निकली थी।

वहीं सोमवार को घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों की नजर सड़क किनारे एक केला खेत में बेहोश पड़ी महिला पर पड़ी जिसका गला रेता हुआ था। जिसके बाद आसपास के लोगों ने महिला की पहचान की एवं मामले की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है। महिला के उपर काफी कर्ज हो गया था।

लोगों के द्वारा किये जाने वाले तगादे के भय से महिला अक्सर दिन में घर से बाहर ही रहती थी। लोगों में यह भी चर्चा है कि कहीं कर्ज के कारण ही तो महिला के साथ घटना नहीं हुई। पुलिस महिला के बयान आने के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। कुछ लोगों ने बताया कि महिला पिछले एक वर्ष से एनएच 31 स्थित एक निजी स्कूल में रसोइया का काम करती थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet