नवगछिया : बगड़ी रेलवे ओवरब्रिज के समीप एनएच-31 पर विरोध करने पर लुटेरों ने रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
सोमवार को दोपहर डीआईजी विकास वैभव रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार पर से लूट व गोलीकांड मामले की जांच को पहुंचे।
Total Downloads: 116
स्थानीय एक ढाबे में घटना के बारे में लोगों से विस्तार से जानकारी ली।, लेकिन लोगों ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जतायी। इस दौरान एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती एवं झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार भी थे।

19 मई को होनी थी रंजन की बहन की शादी :
नवगछिया के रुंगटा स्कूल के सामने स्थित पवन राय के पुत्र आनंद से रंजन की बहन की शादी पक्की हुई थी जो 19 मई को होनी थी। वहीं से तिलक की रस्म पूरी कर वापस घर लौट रहे थे। जिस घर में शादी की तैयारी हो रही थी यह सूचना पहुंचते ही मातम छा गया।

