नवगछिया :  थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी के बगल में माल गोदाम के पास पोखर से नवगछिया पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक के शव की पहचान पूर्णिया जिले के मीरगंज के रोहित भगत पिता विनोद भगत के रूप में की गयी है. मृतक की पत्नी अंजन देवी ने पहले पति के बड़े भाई व उनके दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

मृतक की पत्नी अंजन देवी ने कहा कि उनका पति नवगछिया में चाय की दुकान में काम करता था और नवगछिया नोनिया पट्टी में मेरे साथ रहता था, पत्नी अंजन देवी ने कहा कि रोहित ने चार साल पूर्व पहले पति की मौत के बाद उससे प्रेम विवाह किया था. मेरे पहले पति से उनको दो लड़का व दो लड़की है.

उन्होंने बताया कि पहले पति के बड़े भाई भाटो सहित अन्य लोग अक्सर हमलोगों से मारपीट करते थे. गुरुवार को भी उनलोगों ने हम दोनों से मारपीट की थी. उन दोनों ने मिल कर मेरे पति को पोखर के पानी में डूबो कर उसकी हत्या कर दी हैं. नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि पत्नी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है,

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *