नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर नवगछिया से सेमापुर स्टेशन के बीच जहां-जहां भी समपार फाटक है उसे समाप्त कर अंडर पास रास्ता बनाया जा रहा है। ताकि लोगों का आवागमन ट्रेन आने-जाने के दौरान भी बाधित न हो। इसके निरीक्षण के लिए शुक्रवार को सोनपुर डिवीजन के डीआरएम एके गुप्ता नवगछिया पहुंचे।

उन्होंने नवगछिया से सेमापुर स्टेशन के बीच बन रहे सभी अंडर पास निर्माण कार्य का जायजा लिया। कुल 13 अंडर पास का निर्माण चल रहा है। डीआरएम ने पदाधिकारी को कई निर्देश दिए।

डीआरएम ने बताया कि अंडर पास रास्ता निर्माण के लिए 30 जून तक प्रत्येक रविवार को छह घंटे के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। 11 बजे से छह बजे शाम तक ब्लॉक लिया जाएगा। डीआरएम ने मेगा ब्लॉक से प्रभावित होने वाले ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मौके पर सीनियर डीसीएम व रेलवे के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *