नवगछिया : डीआईजी विकास वैभव ने बुधवार को नवगछिया एसपी निधि रानी के कार्यालय के एकाउंट सेक्शन और लूट व डकैती की घटनाओं की समीक्षा की। एसपी व एसडीपीओ परवेंद्र भारती से घटनाओं की जानकारी ली।
Total Downloads: 113
उन्होंने कहा कि हाल में लूट की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिन थाना क्षेत्रों में अपराध की ज्यादा घटनाएं हुई हैं, वहां अब तक पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गयी है। अगर नहीं तो एसपी को संबंधित थानाध्यक्षों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है।

साथ ही वर्षों से फरार चल अपराधी की अचल संपत्ति जब्त करने का निर्देश एसपी को दिया। डीआईजी ने कहे कि अपराधियों ने चल-अचल और बेनामी संपत्ति जो दूसरे के नाम पर खरीदी है, उसका पता लगाएं और उसे भी जब्त करे।

उन्होंने बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर के निर्देश के आलोक में एकाउंट सेक्शन में खर्च की राशि की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जो राशि खर्च हुई है, वह सरकारी नियमों के तहत खर्च हुई है। पुराने भवनों की मरम्मत होनी है। एसपी कार्यालय और एसपी आवास सरकारी जमीन पर नहीं है। इसके लिए पुलिस लाइन में जमीन चिह्नित की गयी है। जल्द ही भवनों के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।.

