भागलपुर| सुल्तानगंज के बालू घाट मोहल्ले की रहने वाली नीतू देवी ने शुक्रवार को विक्रमशिला पुल से कूद गंगा नदी में कूद गई। नाविकों ने महिला को नदी से निकाला और गोढ़ी टोला घाट पर पहुंचा दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने बरारी पुलिस को सूचना दी। महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले तो वह अपना नाम-पता तक नहीं बता रही थी। काफी प्रयास के बाद महिला ने नाम-पता बताया और पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। किस कारण से महिला ने नदी में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *