मुंगेर जिले में पुलिस अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र के गांव में दबंगों ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर पोल से बांधकर जमकर पीटा। दोनों को रात भर बिजली के खंभे में बांध कर पीटा गया।

दबंगों ने युवक के सिर का आधा बाल एवं आधी मूंछें भी काट दी। रात भर खंभे में बंधे रहने से दोनों की स्थिति खराब हो गई। हालांकि बाद में कुछ ग्रामीणों ने उन दोनों की शादी करा दी। मामले में प्रेमी जोड़े ने हरपुर थाने में थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि युवक और युवती अलग अलग बिरादरी के और गांव के रहने वाले है दोनों में 2 वर्षों से प्रेम संबंध था।

पुलिस को दी शिकायत में प्रेमी जोड़े ने कहा कि उन दोनों के बीच 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 23 मई को उसकी प्रेमिका ने शादी करने के लिए फोन कर गांव बुलाया। प्रेमी जब उससे मिलने उसके गांव गया तो स्थानीय दबंग पवन यादव, सोनेलाल यादव, ब्रह्मदेव यादव, हरेंद्र यादव ने उन दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

इसके बाद इन लोगों ने दोनों को खंभे में बांधकर पूरी रात रखा और सुबह में सैकड़ों लोगों के सामने युवक का आधा सिर और आधी मूंछें मुंड दी और जबरन चूना पोत दिया। इसके बाद दबंगों ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से दोनों की शादी करके प्रेमी के गांव भेज दिया। दोनों की हालत ठीक नहीं है। घटना के बाद दोनों गांव का माहौल तनावपूर्ण होने की खबर है। इस संबंध में हरपुर थाने ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि खगरौन गांव में इस तरह की घटना की खबर होने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। ग्रामीणों के कार्य विधि सम्मत नहीं है। केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन में पुष्टि होने पर पूछताछ में लिए गए व्यक्ति की गिरफ्तारी होगी। इसमें शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी। दोनों गांव में व्याप्त तनाव को लेकर प्रशासन चौकस है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *