रेल पुलिस ने शनिवार को भागलपुर में तस्करी के गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। गांजा की खेप ले जा रहे खरीक प्रखंड के देवर-भाभी की जोड़ी भी गिरफ्त में आयी है। 22 किलो गांजा के साथ दोनों हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से भागलपुर स्टेशन पर उतरे। बैग में रखे बंडल लेकर बाहर निकलने के दौरान जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपित दोनों खरीक प्रखंड अंतर्गत खैरपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिलते ही जीआरपी के डीएसपी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी भी पहुंचे और दोनों आरोपितों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया कि दोनों सुपर एक्सप्रेस से उतरने के बाद बाहर निकलने वाले थे।

• दोनों खरीक प्रखंड के खैरपुर गांव के हैं रहनेवाले
• भागलपुर रेलखंड से गांजा के साथ अफीम की भी होती है

लड़के ने पिठ्ठ बैग और झोले में गांजा का पैकेट भर रखा था तो महिला ने बड़े बैग में शक होने पर दोनों को रोककर जांच की गई तो गांजा ही निकला। नियमित रूप से शराब व अन्य कारणों से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल भी रेल पुलिस ने जुलाई में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी थी।

भागलपुर रेलखंड के जरिये गांजा ही नहीं, अफीम की भी तस्करी होती है। इससे पहले गांजा और अफीम की खेप भागलपुर में भी पकड़ी गई है। पुलिस का मानना है कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह है, जिसके तार बड़े शहरों से भी जुड़े हैं। अफीम दिल्ली तक सप्लाई की जाती है। इस रैकेट में बंग्लादेशी नागरिक के शामिल होने की भी आशंका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *