इस्मालपुर में सड़क पर तेज हवा में झूल रहे हाईटेंशन बिजली के तार सटने से हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के बाद उसमें से निकली चिंगारी से चारा लदे ट्रैक्टर में आग लग गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर लदे चारे में आग पकड़ लिया। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। चलती ट्रैक्टर में आग देख चालक का होश उड़ गया। देखते ही देखते आग ट्रैक्टर के चक्कों तक पहुंच गई और धू-धू कर जलने लगा। चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई, बल्कि गांव में आग फैलने से बचा लिया।

गांव से गड़ी लेकर चालक भागा, इससे बड़ी घटना घटने बच गई।बताया जाता है कि बुधवार की सुबह इस्माइलपुर प्रखंड निवासी पप्पू मंडल अपने खेत से मकई का चारा लेकर लौट रहा था। तभी 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से निकली चिंगारी चिंगारी निकली और इसके साथ ही उसकी चपेट में आ गया। ट्रैक्टर में लदे चारे में आग लग गई।

इस घटना से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आग धीरे धीरे ट्रैक्टर को भी अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद गाड़ी चालक ने सूझबूझ से गांव से गाड़ी को निकाल कर खुले स्थान में लाया। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। गाड़ी तेज चलाने के कारण ट्रैक्टर पलट गई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा गया है। ग्रामीणों ने इस घटना का ठीकरा बिजली विभाग पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर झूल रहा तार बिजली विभाग ने सूचना देने के बाद भी ऊंचा नहीं किया। इसलिए ऐसी घटना घटी।

आग लगने के बाद चालक गांव से तेजी से लेकर भागा ट्रैक्टर, खेत में पलटा
इस्माइलपुर में ट्रैक्टर में लगी आग के बाद धू-धू कर जलता पहिया।

चार माह पूर्व बिजली विभाग को तार नीचे होने की सूचना दी गई थी जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने कहा कि 4 माह पूर्व बिजली विभाग को तार नीचे होने कि सूचना दी गई थी। मगर इस पर कोई पहल नहीं हुई। यदि तार को ठीक कर ऊपर कर दिया गया होता, यह घटना नहीं घटती। इस घटना के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है। इस घटना में हुए नुकसान की भरपाई बिजली विभाग को करनी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *