नवगछिया | इस्माइलपुर से बिंद टोली के बीच 55 करोड़ की लागत से गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए निरोधी कार्य किया जा रहा है। दस जून तक काम पूरा करने का टारगेट है। लेकिन अभी तक अाधा काम ही हाे सका है।

कोसी में कटाव को लेकर 44 करोड़ की लागत से चार स्थानों पर काम कराया जा रहा है। रंगरा के मदरौनी में हो रहे कोसी नदी के कटाव, बगजान बांध, नगरपाड़ा में कटाव निरोधी काम कराया जा रहा है। 10 जून तक तक काम पूरा करना है।

संभावित बाढ़ की तैयारी हो गई पूरी

संभावित बाढ़ काे देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकाे लेकर रिपाेर्ट भी तैयार कर ली गई है। जाह्नवी चाैक से इस्माइलपुर के बीच 10 किलाेमीटर लंबा तटबंध बनना है। इसके लिए जमीन लीज पर ली जाएगी। साथ ही छह सदस्यीय कमेटी अब जल्द जमीन का सत्यापन करेगी। -राजेश झा राजा, एडीएम

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *