चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में भागलपुर जोन के तीन जिलों खगड़िया, जमुई व शेखुपरा के 15 एसआई और 18 एएसआई को रोहतास एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इन सभी को चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले में प्रतिनियुक्त किया गया था।

रोहतास एसपी ने इन पदाधिकारियों पर समय से चुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचने, जान-बुझ कर लापरवाही बरतने, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। निलंबन के दौरान उनके संबंधित जिले में ही उनका मुख्यालय होगा। सस्पेंड किए गए पदाधिकारियों में सबसे ज्यादा 20 पदाधिकारी जमुई के हैं।

इन्हें किया सस्पेंड
जमुई : एसआई नवीन कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, शिव कुमार मंडल, संजीव कुमार सिंह, श्यामल किशोर सिंह, राजमुनी सिंह, व्यास सिंह, अशोक कुमार सिंह-1, चंदना कुमारी व रामधारी यादव को सस्पेंड किया गया है। एएसआई में मनोज कुमार सिंह -2, निर्मला देवी, मो. सरफुद्दीन, नित्यानंद सिंह, विनोद कुमार, सुमन झा, सुनील कुमार सिंह, सियाराम कुमार शर्मा, रणविजय सिंह और रामाशीष प्रसाद यादव को सस्पेंड किया गया है। इन सभी को गत 14 मई को रोहतास में योगदान देना था। 18 मई की सुबह दंडाधिकारी के साथ इनकी ब्रीफिंग होनी थी। ये सभी पदाधिकारी 17 मई की रात 10 बजे तक अनुपस्थित रहे। इससे चुनाव ड़्यूटी में परेशानी हुई।

खगड़िया: एसआई श्याम मूरत सिंह, राज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रशांत कुमार और रामवृक्ष राम के साथ एएसआई में ध्रुवनारायण सिंह, चंदन कुमार झा, सुभाष चंद्र यादव और शंभुनाथ राम को सस्पेंड किया गया है। गत 18 मई की सुबह दंडाधिकारी के साथ इनकी ब्रीफिंग होनी थी। ये सभी पदाधिकारी 17 मई की रात 10 बजे तक अनुपस्थित रहे।

शेखुपरा: एएसआई पप्पू कुमार सिंह, ददन प्रसाद सिंह, गणेश सिंह और शंभु प्रसाद सिंह को सस्पेंड किया गया है। इनकी गत 18 मई की सुबह ब्रीफिंग होनी थी। ये सभी पदाधिकारी 17 मई की रात 10 बजे तक अनुपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *