ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल, रेफर

नारायणपुर| भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड चौक पर दो दुर्घटनाएं हुई। पहली दुर्घटना में दलसिंहसराय के ट्रक चालक ने बाइक सवार आशाटोल निवासी जयकांत शर्मा को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का घुटना का चकरी खिसक गया है। पुलिस ने ट्रक को इंदिरा मंच के पास पकड़ लिया। लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी घटना में पटना से पूर्णिया जा रही ट्रक ने नवगछिया की ओर से आ रही छोटी ट्रक में टक्कर मार दी।

नारायणपुर में केले की फसल बर्बाद, किसान चिंतित

नारायणपुर| आंधी-बारिश से प्रखंड के बलहा, नगरपारा, आशाटोल सहित अन्य गांवों में केले की फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसान चिंतित हैं।किसान विनय साह, रंजन सिंह, शेखर सिंह सहित अन्य ने बताया कि एक बीघा फसल में 40 से 50 हजार रुपए खर्च आता है।

हम महाजन से कर्ज लेकर खेती किये थे। अब हम कर्ज कैसे चुकाएंगे। किसानों ने बीएओ राजेश कुमार सिंह से क्षति पूर्ति के लिए गुहार लगाई है। बीएओ ने बताया कि सर्वे कर रिपोर्ट जिला को भेजा जाएगा। इसके बाद किसानों को मुआवजा दी जाएगी।

करंट की चपेट में आने से दो बिजलीकर्मी घायल

नारायणपुर| प्रखंड के भवानीपुर गांव में सोमवार को बिजली पोल पर कार्य करने के दौरान दो बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। जिसमें शाहपुर निवासी ब्रजेश दास व भ्रमरपुर निवासी अमरेश कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए मधुरापुर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को सूचना दी गई लेकिन कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। बिजलीकर्मी सुभाष दास, फिरोज आदि ने बताया कि हमें छह माह से वेतन नहीं मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *