बिहपुर। प्रखंड के सोनबर्षा में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण उत्सव मानेगा । यह जानकरी मुखिया नीना रानी ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को पंचायत के हर एक परिवार से कम से कम एक सदस्य पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक -एक पौधा रोपेंगे। मुखिया ने पंचायत समेत बिहपुर प्रखंड के सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व जागरूक होने की अपील की। उधर, झंडापुर मेंं भी समाजसेवी चंदन कुंवर की अगुवाई मेंं पर्यावरण संरक्षण को ले पौधरोपण किया जाएगा । चंदन ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना हैं तो एक पौधा जरूर लगाएं और जीवन बचाएं , पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं ।
Total Downloads: 198
खरीक। चक्रवाती तूफान से केला, लीची एवं आम की फसल के नुकसान की भरपायी के लिए वार्ड सदस्य अनशन करेंगे। गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल कार्यलय परिसर में अनशन पर किसान भी रहेंगे। तुलसीपुर के वार्ड सदस्य सज्जन भारद्वाज ने चार जून तक मुआवजा देने की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर अनशन पर बैठेंगे। .


