नारायणपुर। प्रखंड के नारायणपुर गांव में बुधवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। इस घटना में शंकर यादव व शंभु यादव के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुखिया नरेन्द्र कुमार ने सीओ रामजी पासवान व थानाध्यक्ष नीरज कुमार को सूचना दी है। मुखिया ने बताया कि इस घटना में हजारों की क्षति हुई है। सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

नारायणपुर | स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफार्म एक पर एक 25 वर्षीय युवक नशे के हालत में लुढ़का मिला। जीआरपी ने युवक को पीएससी पहुंचाया। जहां लोगों ने युवक की पहचान चकरामी के सुबोध झा के पुत्र रवि कुमार के रूप में की। जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दे उनके हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह मंगलवार रात से गायब था। स्टेशन पर लोगों ने रात में प्लेटफार्म एक पर देखा था।

नारायणपुर | मारपीट मामले का अरोपी नगरपारा निवासी छट्टू मंडल नवगछिया महिला थाना में केस करने गया था। जिसको पुलिस ने वहां गिरफ्तार कर लिया। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में मंगलवार को गांव के ही सुनील मंडल को पीटकर जख्मी कर दिया था। घायल ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला थाने की पुलिस ने उसे भवानीपुर थाना भेज दिया। भवानीपुर थानेदार ने बताया कि गुरुवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेज जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *