एसडीओ के निर्देश के बाद भी नवगछिया रेलवे स्टेशन रोड के नाले की सफाई का कार्य नहीं की गई। न ही स्टेशन रोड में अवैध रूप से लगने वाले सब्जी हाट को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने की दिशा में कोई पहल की गई। स्टेशन रोड के नाले के स्लैब अभी भी खुला हुआ है और बारिश के कारण नाले में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण स्टेशन रोड के दुकानदारों एवं नवगछिया बाजार में खरीदारी करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

नाले के स्लैब के खुले रहने से राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं। इसके साथ स्टेशन रोड में अवैध रूप से लगने वाली सब्जी हाट के कारण स्टेशन रोड में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण हर दिन नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन को पकड़ने आने वाले कई यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती है। वहीं स्टेशन रोड में जाम के कारण एम्बुलेंस एवं आवश्यक सेवा की गाड़ियां आए दिन जाम में फंस जाती हैं। बुधवार को भी नवगछिया स्टेशन रोड में भीषण जाम लग जाने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही प्रसूता को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक स्टेशन रोड में जाम के कारण जाम मे फसी रहीं। रेलवे के सहायक मंडल अभियंता शैलेश कुमार ने कहा कि दो दिन पहले ही निर्देश दिया गया था। वे इस मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

लोग बोले-रेल प्रशासन की लापरवाही स्टेशन रोड की स्थिति खराब: स्थानीय लोगो का कहना है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही व गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण स्टेशन रोड की ऐसी स्थिति बनी हुई है। जाम से निजात के लिए स्टेशन रोड की तहबाजारी रद्द कर वैशाली चौक के पीछे सब्जी हाट के लिए तहबाजारी का टेंडर किया गया। लेकिन अभी भी स्टेशन रोड में।सब्जी हाट लगा रहे हैं और लोगो को जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं स्टेशन रोड के नाले की सफाई के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व स्टेशन रोड के दुकानदारों के दुकान को उजाड़ दिया गया था। इसके बाद नाले के स्लैब को खोल कर छोड़ दिया गया जो अबतक उसी स्थिति में है। आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि छह जून को एसडीओ साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जिसमे एक सप्ताह के अंदर नाले की सफाई कर ढक्कन बंद कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था।

इसके अलावे सब्जी हाट के संदर्भ में भी नापी का आदेश दिया था। लेकिन एसडीओ के निर्देश को भी रेलवे के अधिकारियों ने दरकिनार इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया। रेलवे प्रशासन का यह रवैया उनकी लापरवाही को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अगर रेलवे प्रशासन जल्द पहल नही करती है तो आजाद हिंद मोर्चा आंदोलन करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *