नवगछिया : नदी थाना क्षेत्र के चोरहर के पास सोमवार को कोसी नदी में डूबने से चरवाहा शिवनंदन यादव, अरजपुर, चौसा की मौत हो गई। चरवाहा कोसी नदी के पार मधेपुरा इलाके में भैंस चरा रहा था। गर्मी के कारण भैंस कोसी नदी में उतर गया और नदी पार कर दयालपुर इलाके में आ गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
चरवाहा भैंस को नदी में तैरते हुए साथ में लेकर जा रहा था। बीच नदी में वह डूब गया और चोरहर के पास नदी के किनारे उसकी लाश मिली। मृत शिवनंदन का शव देख उसकी पत्नी दहाड़ मारकर रो रही थी। उसे एक पुत्र और तीन छोटी-छोटी बेटी है, जिसके भरण-पोषण व पढ़ाई-लिखाई और शादी की समस्या उत्पन्न हो गई है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

