भागलपुर : नवगछिया में लगातार गंभीर मामलों में पीड़ितों की शिकायत दर्ज नहीं करने को डीआइजी विकास वैभव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सोमवार को नवगछिया एसपी निधि रानी को पांच ¨बदुओं पर निर्देश जारी किया है।
उन्होंने अपने स्तर से सभी थानेदारों, डीएसपी, इंस्पेक्टर, ओपी इंचार्ज को अपने स्तर से सूचित कर देने को कहा गया है। अन्यथा शिकायत साबित होने पर उन्होंने बिना कारण पूछे निलंबित करने की बात कही है।

निर्देश जारी कर कहा है कि थाना द्वारा समय से केस दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत या इस संबंध में आम जनता को गुमराह करने की शिकायत, मामला दर्ज करते समय अपराध संबंधी धाराओं में न्यूनीकरण की शिकायत, थाना क्षेत्र में घटित किसी महत्वपूर्ण घटना या विधि व्यवस्था की जानकारी थानेदार द्वारा वरीय अधिकारी/एसपी को समय से सूचित नहीं किए जाने की शिकायत, थानेदारों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।


