शातिर विनय ने नवविवाहिता से कहा मेरा बीपीएससी का परीक्षा निकल चुका है और मुझे बीडीओ के पोस्ट के लिए 10 लाख की आवश्यकता है। पति के प्रेम में आकर उसने 75 हजार रुपये कैशियर को दे दी। पैसे लेने के बाद वह बैंक से एक माह की छुट्टी लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजनों के द्वारा ढ़ंढे जाने पर पता चला कि विनय रजक बांका जिला के बौसी का रहने वाला है जो पूर्व से ही शादीशुदा है।

विनय रजक एक महीने छुट्टी के बाद सोमवार को कुरसेला सेन्ट्रल बैंक पहुंचा। जिसकी भनक उक्त महिला को लगी। लड़की के परिजन सोमवार की शाम 5:30 बजे पहुंचकर बैंक के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख अयोध्यागंज बाजार के सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए। हंगामा की सूचना कुरसेला पुलिस को मिलते ही कुरसेला पुलिस सेन्ट्रल बैंक शाखा पहुंची तथा लड़की के परिजनों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया।

थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल बंैक कुरसेला में कैशियर ने शादी का प्रलोभन देकर एक महिला से पचहतर हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत थाना में मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने सेंट्रल बैंक शाखा के सामने बैंक कैशियर के विरुद्ध कार्रवाई करने के मांग को लेकर दो घंटे तक प्रदर्शन किया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि एक महिला शोभा देवी पेंशन के लिए प्रति माह सेन्ट्रल बैंक के कुरसेला शाखा आती थी। बैंक के कैशियर विनय कुमार रजक ने महिला के बैंक खाते में 15 लाख की राशि देखकर पैसे को हड़पने के लिए शादी का प्रलोभन देना शुरू कर दिया। महिला के विश्वास जताने के लिए अपने आधार कार्ड को परिवर्तित कर उसमें अपना नाम विनय कुमार यादव कर लिया। कैशियर ने महिला से अपने आपको अनाथ बताते हुए यादव जाति से आते हैं। वे उनके बेटी से शादी का ऑफर दिया। इसके बाद कैशियर ने महिला की पुत्री से गुप्त तरीके से शादी कर ली। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *