डीएम प्रणव कुमार ने तकनीकी विभागाें के पदाधिकारियाें के साथ बैठक की। इनमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क याेजना, ग्राम सेतु याेजना, मुख्यमंत्री शहरी विकास याेजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क याेजना, पथ निर्माण विभाग, एनएच, पीएचईडी, भवन समेत विभिन्न विभागाें की समीक्षा की गई। डीएम ने विक्रमशिला पुल पर अाेवरटेक नहीं हाे, इस संबंध में पुल निर्माण निगम के इंजीनियर काे बड़ा बाेर्ड लगाने के साथ 600 मीटर के अंतराल पर शेड बनाने का निर्देश दिया। वहां पुलिस बल तैनात रहेंगे। अाेवरटेक करनेवालाें से जुर्माना वसूलने काे कहा गया। डीएम ने सेतु के समानांतर बननेवाले पुल के काम में प्रगति लाने का निर्देश दिया। अगुवानी घाट के संपर्क पथ निर्माण के लिए जमीन के मुअावजे का भुगतान करने का निर्देश एडीएम काे दिया। हनवारा पुल के काम में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
Total Downloads: 47
अधूरा पंचायत सरकार भवन बनाकर गायब ठेकेदार काे काली सूची में डालें
स्थानीय अभियंत्रण कार्य विभाग की अाेर से बताया गया कि 29 पंचायत सरकार भवन बनना था, जिसमें से 25 का काम पूरा हाे गया है। गाेराडीह से अगरपुर तक प्लींथ तक काम कर ठेकेदार गायब है, जिसे काली सूची में डालने का निर्देश डीएम ने दिया। डीएम ने जानीडीह में पंचायत सरकार भवन नहीं बनाने पर एलईअाे के इंजीनियर से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। नवगछिया एलईअाे ने बताया कि 11 पंचायत सरकार में से 10 का काम पूरा हाे गया है।

जह्नावी चाैक से तेतरी के बीच सड़क हाेगी चाैड़ी
डीएम ने जह्नावी चाैक से तेतरी तक राेड़ चाैड़ा करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर काे दिया। जिला याेजना पदाधिकारी काे निर्देश दिया गया कि अनुपालन रिपाेर्ट जिस इंजीनियर से प्राप्त न हाे, उसका बैठक के दिन का वेतन स्थगित रहेगा। सुल्तानगंज से भागलपुर में पड़नेवाली सड़क की लंबाई का सही अाकलन कर बाेर्ड पर विसंगति दूर कर साइनेज लगाने के साथ जीराे माइल बाइपास पर सुल्तानगंज मेला क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया। लाेहिया पुल की मरम्मत के लिए अावश्यक कार्रवाई करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग काे दिया गया। एनएच काे बाइपास का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। घाेरघट पुल में तेजी लाने के साथ एनएच काे चंपानाला पुल के दाेनाें तरफ साइनेज लगाने काे कहा गया। दाेगच्छी के पास स्टैंड बनाने काे कहा गया।

3 कराेड़ से नलकूप दुरुस्त करा पंचायत काे साैंपे गए
वार्डाें में शुद्ध पेयजल की अापूर्ति करने का निर्देश दिया। सुल्तानगंज मेला क्षेत्र में बंद पड़े चापाकल काे शीघ्र मरम्मत करा लेने अाैर बाेरिंग काे ठीक कराने काे कहा गया। बाढ़ नियंत्रण के इंजीनियर ने बताया कि जियाे बैग डाला जा रहा है। सुल्तानगंज गंगा घाट पर 10 जुलाई से पहले बेरीकेडिंग व स्नान घाट पर बालू बिछाने का निर्देश दिया। श्रावणी मेला में पीएचईडी भी 10 जुलाई तक अपना काम पूरा कर लें। डीएम ने भवन निर्माण विभाग के काम की भी समीक्षा की। इसमें कहलगांव व नवगछिया अाईटीअाई, जिला उत्पाद केंद्र, जिला परिवहन कार्यालय काे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम, जिला याेजना पदाधिकारी, एडीएम विभागीय जांच, एनएच, पथ निर्माण विभाग व पीएचईडी के इंजीनियर माैजूद थे।

