भागलपुर। दिन भर उत्तर-पूर्वी चली हवाओं ने गर्मी के तेवर को थोड़ा नरम कर दिया। यहीं कारण रहा कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आयी। बावजूद लोगों को गर्मी व उमस ने परेशान किया।
Total Downloads: 47
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 23 जून तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे। इस दौरान लोगों को कड़ी धूप से निजात तो मिलेगी लेकिन उमस और ज्यादा परेशान करेगी।

बुधवार को दिन भर भी मंगलवार की तरह कड़ी धूप एवं उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि चार बजे से आसमान में छाये बादलो ने लोगों को धूप से निजात दिला दी।

बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस। आर्द्रता सुबह में 74 प्रतिशत रही तो शाम साढ़े पांच बजे तक 57 प्रतिशत। दिन भर 5.2किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवाएं बही। .

