नवगछिया | रंगरा के भवानीपुर स्थित बुढ़िया काली मंदिर परिसर में होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर 24 जून को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने अन्न दान किया। यज्ञ समिति ने बताया कि गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में हाथी-घोड़े भी शामिल होंगे।
Total Downloads: 198
इसके अलावा राधा-कृष्ण की झांकी पेश किया जाएगा। 2100 कलश के साथ श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दक्षिणेश्वर काली मंदिर परिसर से कलश में जल लेकर, कबूतरा स्थान व हनुमान मंदिर होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल तक शोभायात्रा पहुंचेगी। शोभायात्रा में संत स्वामी अगमानन्द महाराज शामिल होंगे। अन्न दान संग्रहक समिति में अध्यक्ष सुबोध यादव, नवीन कुमार, अनमोल आदि भागीदारी निभा रहे हैं।


