नवगछिया : श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ की तैयारी पुरी, 24 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा ( नवगछिया ) नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड स्थित भवानीपुर पंचायत के पुरानी बुढ़िया काली मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री मद् देवी भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है ।
Total Downloads: 105
यह महायज्ञ श्री शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी अगमानंद जी महाराज के निर्देशन में होगी। इस कार्यक्रम को लेकर भवानीपुर बनिया पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों में काफी उत्साह बना हुआ है।और सभी लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।ग्रामीणों ने बीते दिन अपने अपने घर से महाप्रसाद हेतु अन्नदान किया।

नौ दिवसीय इस महायज्ञ का शुभारम्भ 24 जून को स्वामी जी के सानिध्य में किया जायेगा।जिसमें 2100 कन्या एवं महिला इस भव्य कलश शोभा यात्रा में भाग लेंगी ।कलश शोभा यात्रा में हाथी 30 घोड़ा बच्चों के द्वारा देवी देवताओं की झांकी आकर्षक का केंद्र बनेगा। शोभा यात्रा पुरे ग्राम पंचायत भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुचेगी।

एवं संध्या काल में पहुँचे मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन किया जायेगा। प्रतिदिन प्रथम चरण में बेदीपूजन और उत्तर चरण में प्रवचन भजन एवं झांकी के साथ साथ विद्वानों द्वारा उदगार व्यक्त किया जायेगा। प्रत्येक दिन संगीतमय कथा व्यास परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के मुखारबिंद से श्रोतागण श्री मद् देवी भागवत कथा का रस पान करेगे।

