गोपालपुर| बुधवार को आई आंधी में इस्माइलपुर-बिंद टोली बांध पर स्पर संख्या छह एन पर 20 लाख की लागत से बनाया गया जल संसाधन विभाग का कैंप कार्यालय ध्वस्त हो गया। दफ्तर के ऊपर को शेड उड़ गया। हालांकि कार्यालय के ध्वस्त हो जाने के बाद जान -माल का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता, एसडीओ उस दौरान कैंप कार्यालय में मौजूद थे।

बिहार सशस्त्र पुलिस के जवान भी कटावरोधी कार्य प्रारंभ होने के साथ कैंप कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। पुलिस जवानों ने बताया कि आंधी शुरू होने पर वे अपना-अपना कपड़ा उठा कर जैसे ही अपने आवास पर पहुंचे कि सबसे पहले किचन व बाथरूम के छत का एसबेसटेस उड़ कर गिरने लगा। दीवार भी कई जगर दरक गया। बताया जाता है कि कैंप कार्यालय का निर्माण वर्ष 2017 में 20 लाख की लागत से करवाया गया था।

वज्रपात में एक झुलसा, गंभीर, दो मवेशी मरे

नारायणपुर| शहजादपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में वज्रपात की चपेट में आने से अठगामा निवासी पांडव मंडल झुलस गया। गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज के बाद मायागंज अस्पताल लेकर चले गए। मिर्जापुर गांव के वार्ड संख्या 11 में बासा पर दो जानवरों की मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *