नवगछिया अनुमंडल में अब शादी या अन्य उत्सव के मौके पर डीजे पर अश्लील गीत बजाने पर कार्रवाई होगी। इस बाबत नवगछिया अनुमंडलाधिकारी मुकेश कुमार ने अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर निर्देश जारी किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
इस बाबत एक संस्था के सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने एसडीएम को आवेदन देकर डीजे पर प्रतिबंध के साथ अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी आलोक में एसडीएम ने निर्देश जारी किया है। इससे क्षेत्र में लोगों ने खुशी जताई है एवं एसडीओ मुकेश कुमार को बधाई दी। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

