नवगछिया का तेतरी जीरोमाइल दुर्घटनाओं के डेंजर जोन में शामिल हो गया है। एनएच 31 और विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ, कोसी नदी के पहुंच पथ को जोड़नेवाला यह क्षेत्र अक्सर दुर्घटनाओं का गवाह बन रहा है। .
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
हालात यह है कि यहां रात्रि गश्ती करनेवाले जवानों की भी वाहनों की चपेट में आने से मौत हो जाती है। वर्ष 2013 में रात्रि गश्ती कर रहे एक जवान की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी थी।

जीरोमाइल में वर्ष 2010 में भीषण दुर्घटना में चार मजदूरों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2011 में यात्रियों से भरी बस के पलटने से भी कई यात्रियों की मौत हुई थी। भौगोलिक बनावट के कारण यहां आए दिन और ट्रकों व अन्य वाहनों में टक्कर होते रहती है। .
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

