नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बिजली, कृषि और सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा की गई। मौके पर संबंधित अफसरों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि इन दिनों अनुमंडल में बिजली ट्रिपिंग की समस्या है, इसे दूर करें। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि यह समस्या सर्किट में खराबी आने से हो रही है। कुल छह सर्किट में से मात्र दो सर्किट ही बदला गया है। इसके कारण यह समस्या हो रही है।

Whatsapp group Join

इसके अलावे नवगछिया नगर में बिजली की खपत आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण ट्रिप हो रहा है। एसडीओ ने नगरह पंचायत भवन में बिजली उपलब्धता व पचगछिया जल मीनार में भी बिजली उपलब्धता की जानकारी विभाग के पदाधिकारियों से ली। मौके पर सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि बकाएदारों व चोरी से बिजली जलाने वाले के विरुद्ध छापेमारी कर कार्रवाई करें।

पर्व त्यौहार के मद्देनजर सभी जर्जर व लूज तार को दुरुस्त करें। ताकि कोई समस्या न रहे। कृषि विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी ली गई। एसडीओ ने कहा कि किसान को बैंक खाते के माध्यम से प्रत्येक वर्ष 6000 देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत किसान से ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्देश दिया गया।

नल-जल योजना के कार्य अविलंब शुरू हों

प्रखंड व पंचायत वार गली नाली योजना वं नल जल योजना की समीक्षा की। दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सात निश्चय योजना के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि सभी वार्ड का मापी पृष्ठ तैयार कर कार्यपालक अभियंता को देकर ऑनलाइन कर उसका एंट्री कर आएंगे। अगले सप्ताह समीक्षा की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी खरीक को निर्देश दिया गया है कि गोट खरीक, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार, तेलघी एवं उस्मानपुर में कार्य प्रारंभ कर आएंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *