भागलपुर: पुलवामा हमले में शहीद हुए रतन कुमार ठाकुर के भाई मिलन कुमार को समाहरणालय संवर्ग में तृतीय वर्गीय कर्मी के रूप में नौकरी मिलेगी। जिला प्रशासन के प्रस्ताव को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। दो-तीन दिनों के अंदर शहीद के भाई की बहाली हो जाएगी।

14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए मदारगंज पंचायत के रतन कुमार ठाकुर के परिजन को नौकरी देने की घोषणा राज्य सरकार ने की थी। घोषणा के बाद राज्य सरकार ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा था। जिला प्रशासन के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए परिजन को नियुक्त करने आदेश दे दिया। इस बीच शहीद रतन की विधवा राजनंदनी कुमारी ने देवर मिलन कुमार को नियुक्ति करने संबंधित आवेदन जिला प्रशासन को सौंप दिया है। साथ रतन के पिता राम निरंजन ठाकुर ने भी पुत्र को नियुक्त करने से संबंधित आवेदन जिला प्रशासन को दिया है।

मिलन एके गोपालन कॉलेज सुल्तानगंज से अर्थशास्त्र में ऑनर्स किया है। एनओसी मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नियुक्ति समाहरणालय संवर्ग में होगी। इसके बाद खाली जगह पर तैनाती होगी।

इस बीच शहीद रतन के पिता को समाहरणालय बुलाया गया। पिता राम निरंजन ठाकुर ने मिलन से संबंधित सारे कागजात जिला प्रशासन को सौंप दिया है। जिला प्रबंधक कार्यालय के समीप राम निरंजन ठाकुर ने बताया कि दो-तीन दिनों के अंदर पुत्र मिलन को नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया कि डीएम ने मारवाड़ी पाठशाला के समीप सरकारी क्वार्टर भी देने का आश्वासन दिया है। मालूम हो कि जिला प्रशासन की पहल पर शहीद के पुत्र का नामांकन माउंट असीसि स्कूल में हुआ है।

चेक सौंपा

14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए भागलपुर के लाल शहीद रतन ठाकुर की पत्नी राजनंदनी ठाकुर और पिता निरंजन ठाकुर को मुंबई की रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को 1,65,275 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। भाजपा नेता अश्विनी जोशी मोंटी के साथ मुंबई से आए अंकित खेतान, विष्णु वर्मा, शहर के व्यापारी जॉनी संथालिया, रंजीत सिवनिवाला शहीद परिवार से मिलने पहुंचे थे। भाजपा नेता ने इस नेक कार्य के लिए रोटरी क्लब मुंबई की पूरी टीम को बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *