पटना : बिहार बोर्ड की ओर से इंटर में ऑन-द-स्पॉट नामांकन के लिए 8 से 10 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे। 7 जुलाई तक सभी इंटर कॉलेज एवं स्कूल खाली सीटों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर डाल देंगे। उसके आधार पर छात्र सीधे इंटर कॉलेजों में आवेदन देंगे।
इंटर स्कूल एवं कॉलेजों में 12 से 15 जुलाई के बीच नामांकन लिया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बिहार बोर्ड ने इंटर में नामांकन के लिए तीन बार मेधा सूची जारी कर दी है।

अब तक इंटर में राज्य के 10 लाख 90 हजार छात्रों ने नामांकन लिया है। ऑन-द-स्पॉट नामांकन अभी बाकी है। उस दौरान भी काफी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद है। अब तक बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष से एक लाख 25 हजार ज्यादा नामांकन इंटरमीडिएट में हुआ है।


