भागलपुर : राशन दुकानों पर इसी माह बायोमीट्रिक मशीन लग जाएगी। इसके लिए आपूर्ति विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। राशन लेने वाला कोई उपभोक्ता जब दुकान पर पहुंचेगा तो मशीन पर उसका अंगूठा लगावाया जाएगा। अंगूठा आधार कार्ड बनाने के दौरान लिए गए स्वयं के अंगूठे के निशान से मिलान होने पर ही राशन दिया जाएगा। इसके लिए डीलरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। 17 जुलाई तक डीलरों को ट्रेनिंग मिलेगी। इसके बाद यह लागू हो जाएगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

राशन कार्डधारी को हर माह केरोसिन, गेहूं, चीनी, चावल आदि सामग्री मिलती है। अब जिले की राशन दुकानों पर बायोमीट्रिक मशीनें राशन दुकानों पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे अब उपभोक्ता के थंब इंप्रेशन से उसकी पहचान कर रियायती दर पर मिलने वाली खाद्य सामग्री दी जाएगी। यहां अंगूठे, उंगलियों के निशान से उपभोक्ता की पहचान की जाएगी। इस व्यवस्था का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके आधार कार्ड नंबर समग्र आइडी पोर्टल पर दर्ज होगी। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और पात्र लोगों को ही राशन उपलब्ध हो सकेगा। जितने राशन कार्ड धारकों के अंगूठे के निशान बायोमीट्रिक पीओएस (प्वांइट ऑफ सेल मशीन) पर लगेंगे, उतना ही राशन वितरण होगा।

प्रत्येक पात्र परिवार के कम से कम एक सदस्य का आधार नंबर समग्र डेटाबेस में तो प्रविष्ट होना है। इससे सामग्री वितरण करते समय पीओएस मशीन के माध्यम से परिवार की वैधता प्रमाणित की जा सके। नई योजना अंतर्गत जिले के उपभोक्ताओं के आधार नंबर व खात नंबर लिंक कर लिया गया है। अंगूठा लगाते ही यह पता चल जाएगा कि उक्त परिवार को कितनी सामग्री मिलनी है। सामग्री उसी को मिलेगी, जो अंगूठा लगाएगा। इससे चोरी पर रोक लग जाएगी। दूसरे के नाम पर हो रहा उठाव बंद हो जाएगा।

ऐसी होगी प्रकिया

-उपभोक्ता को राशन लेने से पहले दुकान में अंगूठे, उंगली का निशान देना होगा।

-सर्वर आधार डाटा से व्यक्ति की पहचान करेगा।

-दुकानों पर लगाए जाने वाली बायोमीट्रिक मशीन में उपभोक्ता का अंगूठा या अन्य कोई उंगली स्कैन की जाएगी।

-व्यक्ति का अंगूठे का निशान आधार डाटा से मिलान होने पर ही राशन मिलेगा।

-बायोमीट्रिक मशीन राशन वितरण केंद्र में रखी जाएगी, यह मशीन सर्वर लिंक से जुड़ी होगी, जिसमें आधार डाटा होगा।

-उसी के आधार पर खाद्यान्न का मिलान होगा।

-इससे राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ी की आशंका भी कम हो जाएगी।

-लगने वाली उंगलियों से ही तय होगा कि कितने लोगों को राशन वितरित किया गया है।

क्षेत्र डीलर

नगर परिषद, सुल्तानगंज : 27

नगर निगम, भागलपुर : 207

सुल्तानगंज : 56

शाहकुंड : 57

नाथनगर : 49

जगदीशपुर : 41

गोराडीह : 49

सबौर : 47

नोट : 127 और डीलरों को अनुज्ञप्ति दी जाएगी। प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

एसडीओ सदर आशीष नारायण ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जिले में जल्द ही प्वाइंट ऑफ सेल मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन मिलेगा। इसके डीलरों को प्रशिक्षण देने का कार्य चल रहा है। 17 जुलाई के बाद अंगूठा लगाने के बाद ही उपभोक्ताओं को राशन मिलेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet