भागलपुर : महादेव सिंह कॉलेज के तीन मंजिले भवन का बरामदा गुरुवार की रात 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक गिर गया। रात की वजह से कॉलेज बंद था इसलिए बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार दिन में काॅलेज में पार्ट थ्री की परीक्षा हुई थी। बरामदे पर भी करीब 200 छात्राें ने परीक्षा दी थी। बरामदा के गिरने की सूचना पर आसपास के लोग व कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. केडी प्रभात व बर्सर वहां पहुंचे।

रात्रि गार्ड से घटना की जानकारी ली। प्राचार्य व बर्सर डॉ. विभू राय ने बताया कि कॉलेज का भवन 1983 में बना था। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्राचार्य ने बताया कि पार्ट थ्री की परीक्षा के लिए क्लास रूम सुरक्षित है। शुक्रवार की सुबह से मलबा हटाने का काम शुरू हाेगा। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हाेगी।

बरामदे में सोए गार्ड के बगल में गिरा मलबा, बाल-बाल बचे

कर्मचारी शिव शंकर चौधरी, तारणी महतो, शंभू सिंह व पवन चौधरी ने बताया कि कुछ लोग बरामदे में सोये थे व कुछ सोेने की तैयारी कर रहे थे। अचानक ग्राउंड, प्रथम व दूसरे मंजिल का बरामद ढह गया। इसके बाद काॅलेज की बिजली गुल हाे गयी। कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

पवन चौधरी ने बताया कि प्रथम और दूसरे मंजिल के बरामदा में लाेग सोये थे। सोने वाले स्थान से कुछ दूरी पर मलबा गिरा। तारणी महतो तीसरे मंजिल के बरामदे में साेए थे। तारणी चौधरी ग्राउंड फ्लोर के बरामदे पर सोये थे। बिस्तर से कुछ दूरी पर मलबा गिरा। वे लाेग बाल-बाल बच गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *