नवगछिया . नवगछिया के मकनपुर चौक से जीरोमाइल तक एनएच का शुक्रवार को पदाधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड की स्थिति काफी दयनीय पायी गयी. रोड के दोनों तरफ दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था सड़क जर्जर थी. हल्की बारिश में ही जगह-जगह जलजमाव हो गया था.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सर्विस रोड के समानांतर करायी गयी बैरिकेडिंग जगह-जगह क्षतिग्रस्त थी. जलनिकासी के लिए बनाया गया नाला भी क्षतिग्रस्त मिला. एसडीओ ने एनएच के साइट इंचार्ज को नाले की मरम्मत कर जलनिकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

सर्विस रोड की भी तत्काल मरम्मत कराने को कहा उन्होंने कहा कि एनएच 31 पर कम से कम डेढ़ किलोमीटर लंबा लोहे का बैरिकेडिंग करायें, उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि खुद से अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने एनएच के पदाधिकारियों से कहा कि अगर दुकानदार सड़क किनारे से दुकानें नहीं हटाते हैं तो इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायें. एनएच 31 पर हो रही दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए साइट इंचार्ज को अनुमंडल भर में एनएच 31 पर जगह-जगह साइनबोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया. टीम में एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, एनएच के पदाधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन व सीओ विद्यानंद राय शामिल थे.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights