नवगछिया : नवगछिया में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम शुक्रवार को नवगछिया पहुंची. केंद्रीय टीम नवगछिया में बाढ़ से प्रभावित हुए विभिन्न स्थलों का जायजा लिया. केंद्रीय टीम में मिनिस्ट्री आफ एग्रीकल्चर के ज्वांईट डायरेक्टर मनन सिंह, रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के इंजीनयर घनश्याम कुमार, मिनिस्ट्री आफ फायनेंस के असिसटेंट डायरेक्टर बीके मिश्रा थे. साथ ही उनके साथ भागलपुर के जिलाधिकारी आदेश तितिरमरे, नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह भी केंद्रीय टीम के साथ थे. केंद्रीय टीम नवगछिया के विभिन्न इलाकों में जा कर आयी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की स्थिति, क्षतिग्रस्त फसलों, क्षतिग्रस्ह सड़कों, क्षतिग्रस्त बांध, प्रभावित व क्षति ग्रस्त सरकारी संस्थानों का जायजा लिया. टीम के सदस्य ने नवगछिया के जगतपुर गांव से अपने निरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की. जगतपुर में टीम ने विक्रमशिला सेतु पास बाढ़ के समय में हुए घसान का जायजा लिया. साथ ही जगतपुर गांव में आयी बाढ़ और आस पास डूबी फसल का भी जायजा लिया. इसके बाद टीम के सदस्य इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर बांध पर गये. मालूम हो कि लक्ष्मीपुर में ही गंगाप्रसाद बांध टूटने के बाद नवगछिया के लोगों को बाढ़ की तबाही का सामना करना पड़ा था. यहां पर केंद्रीय टीम ने बाढ़ के कारण टूटे बांध की स्थिति का जायजा लिया. टीम के सदस्य इस्माइलपुर प्रखंड के कुछ गांवों का भी जायजा लेते हुए गोपालपुर के मालपुर में क्षतिग्रस्त सड़क 14 नंबर सड़क का जायजा लिया. फिर केंद्रीय टीम मकंदपुर चौक पर प्रशासनिक पदाधिकारियों के स्तर से जल निकासी के लिए किये गये व्यवस्था का जायजा लिया. किस तरह पानी निकाला गया और पानी कहां गया. इस बात की जानकारी टीम के सदस्य स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से लिया. यहां भी उन्होंने सड़कों की हुई क्षति और पानी के आने की बाद की स्थिति की जानकारी ली. केंद्रीय टीम के सदस्य इसके बाद नवगछिया अनुमंडल परिसर पहुंचे. अनुमंडल और कचहरी परिसर में विभिन्न जगहों पर केंद्रीय टीम गयी. केंद्रीय टीम ने नवगछिया के उपकारा परिसर और अंतरिक स्थिति का भी जायजा लिया. जेल में फर्श पर हुए घसान का भी टीम ने जायजा लिया. केंद्रीय टीम के सदस्यों ने बाढ़ के बाद हर जगह जल स्तर व पानी के प्रवाह की गति की क्रमश: जानकारी ली है. अनुमंडल परिसर की स्थिति की जानकारी लेने के बाद केंद्रीय टीम भागलपुर के लिए रवाना हो गयी. इधर नवगछिया के स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ आने के बाद नवगछिया बीस वर्ष पीछे चला गया है. क्षति पूर्ति के लिए नवगछिया को अतिरिक्त योजनाओं के धनराशि की जरूरत है. निरीक्षण करने आयी केंद्रीय टीम के साथ लोक शिकायत पदाधिकारी विपिन कुमार राय, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विरेंद्र कुमार आदि अन्य पदाधिकारियों की भी मौजूदगी थी
विभिन्न जगहों पर गयी केंद्रीय टीम, प्रशासनिक पदाधिकारी भी थे साथ
ByRishav Mishra Krishna
Nov 12, 2016
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....
