नवगछिया | जगतपुर 14 नंबर सड़क पर मैजिक और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए। परबत्ता पुलिस ने घायलों को मायागंज अस्पताल भेजकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम से लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान गोपालपुर के अभिया निवासी शंकर मंडल के 22 वर्षी पुत्र अभिनन्दन के रूप में की गई।

घायलों में बिहपुर निवासी सच्चिदानंद मंडल की पुत्री मधु कुमारी व अंजली कुमारी और सुल्तानगंज निवासी नितिन राज का नाम शामिल है। सभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अठगामा जा रहे थे। एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। पत्नी पिंकी घटना के बाद रो-रोकर बेहाल है।

एक की मौत एक घायल :

नवगछिया। देर रात रसलपुर ढाला के पास एक दीवार में टकरा कर एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक सुरेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार यादव की मौत हो गई। रसलपुर गांव के राजा कुमार और मो. सरफराज गंभीर रूप से घायल हैं। एसपी निधि रानी अस्पताल पहुंचवाया। घायलों में से एक मो. सरफराज ने शराब पी रखी थी, पुलिस की अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *