सहरसा में कोसी और बलान नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ने की वजह से प्रखंड के कई गांव में पानी घुस गया है। कई गांव के संपर्क पथ पर पानी चढ़ जाने से गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। प्रशासन द्वारा अबतक किसी भी क्षेत्र में नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। पानी बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है।

जानकारी के अनुसार कोसी और बलान नदी के पानी में शनिवार की शाम से बढ़ोत्तरी शुरू हो गयी है। पानी वीरगांव, बघवा, मनोबर, तेलवा पश्चिमी, घोंघेपुर, तेलवा पूर्वी, आरापट्टी, झाड़ा, कुन्दह, भेलाही, ऐना, राजनपुर, नहरवार, महिषी दक्षिणी पंचायतों के कई गांव पानी से घिर चुके हैं। कुछ गांवो में पानी घरों में घुस गया है। वीरगांव के मुखिया शिवेंन्द्र सिंह ने बताया कि लगभग सभी गांव पानी में घिर गया है जबकि धोंधेपुर के मुखिया घुरन पासवान के अनुसार उनके पंचायत के भी कई गांव पानी में घिरे हुए हैं।

बघवा पंचायत के मुखिया चिरंजीव चौधरी एवं मनोबर पंचायत की मुखिया रीता देवी ने बताया कि बलान के पानी से उनके पंचायत का भी कई गांव पानी से घिरा हुआ है। कुन्दह पंचायत में भी पानी से गांव घिर गया है। कई घरों में पानी घुस गया है।

इधर डीडीसी राजेश कुमार सिंह, बीडीओ परशुराम सिंह, सीओ अरविंद सिंह आदि क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने में लगे हुए हैं। डीडीसी ने सीओ एवं बीडीओ को नाव या अन्य संसाधनों से लोगों को ऊंचे स्थलों पर पहुंचाने सहित अन्य सभी प्रकार का सहायता बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *