रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा में रविवार की सुबह लगभग 9 बजे गंगा नदी में नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय बालक डूब गया। डूबे बालक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदी नगर निवासी निरंजन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र श्रवन कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी अनुसार बालक अपने तीन चार साथियों के साथ तीन टंगा स्थित गंगा नदी में नहाने गया था।

इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गया और डूब गया। रंगरा पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों व लोगों की मदद से बालक की खोज के लिए लगातार प्रयास जारी है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद रंगरा थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने दल बल के साथ व पंचायत के मुखिया भोला मंडल घटनास्थल पर पहुंचे। बालक की खोज के लिए परिजनों ने एसडीआरएफ को बुलाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोग उसे संभालने में लगे हुए हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *